इंडिया-साउथ अफ्रीका सीईओ फोरम द्विपक्षीय रिश्ते को बढ़ावा देगा

जोहांसबर्ग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के उद्योग प्रतिनिधियों ने द्विपक्षीय रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने के सरकारी प्रयासों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है। यहां आयोजित इंडिया-साउथ अफ्रीका सीईओ फोरम की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा हुई।

इस बैठक में भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनदं शर्मा ने द्विपक्षीय संपर्क को "उच्च स्तर" प्रदान करने का वादा करते हुए कहा कि दोनों देश इस संबंध की महत्ता को अच्छी तरह समझते हैं। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रॉब डेविज भी मौजूद थे।

शर्मा ने सोमवार को इस बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, "इस बैठक में दोनों देशों की कंपनियों के सीईओ ने रिश्ते मजबूत बनाने के सरकारी प्रयासों को बढ़ावा देने का वादा किया है। वे इसे लेकर सरकारी अनुशंसाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देने को सहमत हैं।"

शर्मा ने आगे कहा कि इन उद्योग प्रतिनिधियों ने इस पुनगर्ठित फोरम को लक्ष्यों को हासिल करने में सफल बनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने 2012 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 7 अरब डालर के बिंदु से 20 अरब डालर के बिंदु पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। हमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास तेज करना होगा।

इस मौके पर डेविज ने कहा, "हम इस पर सहमत हैं कि हमें रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने के नए रास्ते निकालने होंगे। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए साउथ अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन-इंडिया प्रीफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट भी अस्तित्व में है। इसे लेकर हमारी अगली बैठक अगले कुछ महानों में होगी।"

डेविज ने कहा कि भारत दक्षिण अफ्रीका का दसवां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक रहा है और दक्षिण अफ्रीकी कंपनियां भारत में गहन दिलचस्पी ले रही हैं। उन्होंने व्यापार बाधाओं को दूर किए जाने की जरूरत पर बल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+