चीन में दो सौ के ख़िलाफ़ मुक़दमा

चीन में दो सौ के ख़िलाफ़ मुक़दमा

चीन सरकार शिनजियांग प्रांत में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में दो सौ लोगों पर मुक़दमा चलाने जा रही है.

इनके ख़िलाफ़ इसी हफ़्ते शिनजियांग की राजधानी उरुमची में अदालती कार्रवाई शुरु की जाएगी.

उरुमची ख़ुद मुसलमान वीगर समुदाय और हान समुदाय के बीच भड़की हिंसा के केंद्र में रहा है.

इन दंगों में दो सौ से ज़्यादा लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर हान समुदाय के लोग थे.

जिन दो सौ लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था उनके ख़िलाफ़ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पुहँचाने, भीड़ को हमला करने के लिए उकसाने, लूट और हत्या जैसे आरोप लगाए गए हैं.

चीन के अख़बार चाइना डेली के मुताबिक अधिकतर लोग उरुमची और काशगर में गिरफ़्तार किए गए जहां वगीर समुदाय बहुमत में है.

हालांकि अख़बार में छपी रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में हान समुदाय के कितने लोग हैं और वगीर समुदाय के कितने लोग हैं.

इतना कहा गया है कि 170 वकील वगीरों की तरफ़ से और बीस वकील हान समुदाय के लोगों की ओर से लगाए गए हैं.

पुलिस ने दंगों के मामले में तीन हज़ार से ज़्यादा सबूत इकट्ठा किए हैं जिनमें चाकू, ख़ून से सने कपड़े, ईंट शामिल हैं.

पुलिस के पास 91 वीडियो क्लिप और दो हज़ार से ज़्यादा तस्वीरे भी हैं जिनका इस्तेमाल सबूत के तौर पर किया जा सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+