नेपालः मुश्किल में पड़े उपराष्ट्रपति

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश 65 वर्षीय झा ने पिछले वर्ष हिंदी में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की विशेष पीठ ने रविवार को आदेश दिया कि झा एक हफ्ते के अंदर नेपाली भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ लें अन्यथा उन्हें पद से हाथ धोना पड़ेगा।
न्यायालय ने प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की गठबंधन सरकार को भी उपराष्ट्रपति के लिए नए सिरे से शपथग्रहण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। दक्षिण नेपाल के तराई इलाके से ताल्लुक रखने वाले झा ने जुलाई 2008 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में वह धोती और कुर्ता पहनकर पहुंचे थे, जबकि इसे नेपाली वेश नहीं माना जाता है।
झा के शपथ लेने के अगले ही दिन एक वकील ने उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वैसे नेपाल में हिदी फिल्मों का बड़ा बाजार है और लोग भी हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन इसे आधिकारिक भाषा नहीं माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications