Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत को जानकारी नहीं देंगे स्विस बैंक

Siwss Bank Box
नई दिल्ली। स्विटजरलैंड के बैंकों ने भारत को उसके खातेदारों की जानकारी देने से साफ मना कर दिया है। इन बैंकों ने भारत से कहा है कि खातों की जानकारी की उम्मीद लेकर उनके पास आने का उसे कोई फायदा नहीं होगा। इससे पहले स्विस बैंकों ने अमेरिकी अधिकारियोंको को उसके 4450 ग्राहकों का ब्योरा मुहैया कराया है।

स्विस बैंकर एसोसिएशन (एसबीए) के जेम्स नेसन का कहना है कि स्विस कानून व आर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) के कर समझौते के तहत ग्राहकों के नाम व खातों की जानकारी देने की अनुमति नहीं है। वह सिर्फ उन्हीं मामलों की जानकारी देने पर विचार कर सकते हैं, जो कानूनी रूप से अनिवार्य हों। भारत सरकार को इसके लिए स्विस अधिकारियों को पूर्ण विश्वास में लेना होगा।

अमेरिका को दी जानकारी

पिछले सप्ताह स्विटजरलैंड व अमेरिका के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत शीर्ष स्विस बैंक यूबीएस एजी ने 4450 से ज्यादा गुप्त खातों की जानकारी अमेरिका की आंतरिक राजस्व सेवा को मुहैया कराई है। हालांकि भारत को ऐसी कोई सुविधा देने से बैंक ने इंकार कर दिया।

स्विस बैंकर्स एसोसिएशन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारत सीधे तौर पर अपनी डायरी स्विटजरलैंड के सामने रख कर यह नहीं कह सकता है कि क्या इन लोगों के बैंक खाते यहां हैं।

गौरतलब है कि इस साल हुए चुनावों के दौरान स्विस बैंकों में जमा भारतीय पैसों को वापस लाने का मुद्दा काफी जोर-शोर से उठा था। सरकार ने हाल ही में कहा था कि स्विस बैंकों में जमा भारतीय भारतीयों के धन के बारे में वह वहां की सरकार से संपर्क कर रही है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने संसद में बताया था कि सरकार देश से बाहर जमा काले धन को वापस देश में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+