झारखंडः नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई

पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रविवार रात लातेहार जिले में कुमुंदी और हेहेगाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी को उड़ा दिया। इससे इस रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस रेलमार्ग पर मरम्मत का काम सोमवार शाम तक पूरा हो जाएगा। उधर, नक्सलियों ने पलामू जिले के तुकबेरा गांव में सोमवार सुबह एक मोबाइल टावर को उड़ा दिया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दो दिनों के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications