मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

डीजीसीए के इस अधिकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त होते होते टला जब दो एयर ट्राफिक कंट्रोल ने कथित रूप से एक ही समय दोनों विमानों को उड़ान भरने का संकेत जारी कर दिया।
जांच के आदेश
एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसी साल यह तीसरी बार है, जब दो विमानों की टक्कर होते-होते बची है। इससे पहले राष्ट्रपति प्रोटोकॉल का एक विमान निजी एयरलाइंस के विमान से टकराने से बच गया था। उसके कुछ ही हफ्तों बाद ठीक इसी प्रकार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने दो विमानों को एक साथ उड़ान भरने के निर्देश दे दिए। लंबवत दिशाओं में उड़ान भर रहे विमानों के पायलटों ने ऐन वक्त पर हादसे को रोक लिया था।


Click it and Unblock the Notifications