वाजपेयी ने दिया जसवंत को आशीर्वाद

Jaswant Singh
नई दिल्ली। भाजपा से निष्कासन के बाद पहली बार वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की। रविवार को हुई इस मुलाकात में जसवंत ने वाजपेयी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और उनका हालचाल पूछा। बदले में उन्हें बुजुर्ग नेता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कृष्ण मेनन मार्ग स्थित वाजपेयी के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद सिंह ने कहा कि, "शिमला से लौटने के बाद मैंने पहली बार उनसे (वाजपेयी) मुलाकात की। मैं उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामना देने, उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने और उनका आशीर्वाद लेने गया था। मेरे पास अब उनका आशीर्वाद है"।

वाजपेयी के करीबी समझे जाने वाले सिंह ने 85 वर्षीय नेता के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। सिंह ने अपने निष्कासन के मुद्दे पर वाजपेयी से हुई चर्चा के बारे में कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही सबकुछ मालूम है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी किताब 'जिन्ना : इंडिया, पार्टीशन, इंडिपेंडेंस" की प्रति वाजपेयी को सौंपी तो सिंह ने कहा कि मैंने आपको कह दिया कि हमने क्या चर्चा की। वाजपेयी खराब स्वास्थ्य के कारण सक्रिय राजनीति से दूर हैं। सिंह ने शनिवार को मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी तथा जदयू नेता जॉर्ज फर्नांडीस से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+