राहुल गांधी के नाम पर फर्जी डीएल

Rahul Gandhi
पटना। बिहार के सरकारी तंत्र की हीलाहवाली और घूस खिलाकर ड्राइविंग लाइसंस बनवाने की प्रथा के बीच भ्रष्‍टाचार के चलते सारण जिले के आरटीओ कार्यालय ने राहुल गांधी का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया। इस बात का खुलासा लाइसेंस जारी होने के करीब तीन महीने बाद रविवार को हुआ।

जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी के मुताबिक फर्जी लाइसेंस (नंबर 1847/09) राहुल गांधी के नाम से है। पिता का नाम स्‍वर्गीय राजीव गांधी और स्‍थाई पता संसद भवन मार्ग, नई दिल्‍ली लिखा है। यह लाइसेंस 18 मई 2009 से 17 मई 2022 तक मान्‍य है। अधिकारी के मुताबिक यह लाइसेंस ट्रांसपोर्ट अधिकारी पुनीता श्रीवास्‍तव द्वारा जारी किया गया है। इस पर उनके हस्‍ताक्षर व आरटीओ की मुहर भी लगी है। हालांकि उसपर फोटो किसी अन्‍य व्‍यक्ति का चस्‍पा था।

आरटीओ न इंकार किया

इस बारे में जब आरटीओ पुनीता श्रीवास्‍तव से पूछा गया तो उन्‍होंने ऐसा कोई भी लाइसेंस जारी करने की बात से इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा, "यह सब मेरे खिलाफ साजिश है। किसी ने मेरे फर्जी हस्‍ताक्षर बनाकर ये काम किया है।"

यह लाइसेंस राहुल गांधी के नाम पर होने की वजह से अधिकारियों की निगाह में आ गया, लेकिन भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त सरकारी तंत्र में ऐसे तमाम फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी हो जाते हैं और किसी को पता तक नहीं चलता। जबकि सच पूछिए तो किसी भी आतंकी वारदात को अंजाम देने में ऐसे लाइसेंस कारगर साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+