दिल्ली में महंगी हुई बिजली
नई
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों पर एक और बोझ पड़ने वाला है। दरअसल दिल्ली में अब बिजली और महंगी होने जा रही है। दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार ने 200 से अधिक यूनिट बिजली के खर्च पर सब्सिडी समाप्त करने का फैसला किया है। id="toptextpromo">अबतक
इसपर 10 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही थी। हालांकि 200 यूनिट से कम बिजली खपत करने वालों के लिए प्रति यूनिट एक रुपये की छूट जारी रहेगी। नई दरों के अनुसार 200 यूनिट पर 1 रूपए 40 पैसे, 200-400 यूनिट पर 3.85 पैसे और 400 से अधिक यूनिट पर 4.55 पैसे की दर से बिल बनाया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिल्ली
केबिनेट ने घरेलू इस्तेमाल की बिजली के संदर्भ में आज यह फैसला लिया। हालांकि बढी हुई दरें कब से लागू होगी फिलहाल यह तय नही है। केबिनेट की ओर से बिजली दर में बढोत्तरी का यह प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उपराज्यपाल की मुहर के बाद ही बिजली की बढी हुई दरें लागू हो पाएंगी।

Click it and Unblock the Notifications