टीवी पर स्वस्थ्य नज़र आए कास्त्रो

टीवी पर स्वस्थ्य नज़र आए कास्त्रो

क्यूबा के सरकारी टेलीविज़न ने बीमारी से जूझ रहे पूर्व राष्ट्रपति फ़िदेल कास्त्रो का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो अपेक्षाकृत स्वस्थ दिख रहे हैं. पिछले साल जून महीने के बाद ये पहला मौक़ा है जबकि उनका वीडियो दिखाया गया है.

कास्त्रो ने जून 2006 में आंत के आपरेशन के बाद सत्ता छोड़ दी थी. छह मिनट लंबे इस वीडियो में फिदेल कास्त्रो वेनेज़ुएला के कुछ छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. क्यूबा के सरकारी टेलीविज़न के अनुसार ये बातचीत शनिवार को रिकॉर्ड की गई थी. ये वीडियो क्यूबा के एक अख़बार में शुक्रवार को कास्त्रो का एक चित्र प्रकाशित होने के ठीक बाद जारी किया गया है.

इस चित्र में कास्त्रो इक्वाडोर के राष्ट्रपति और वामपंथी नेता राफेल कोरिया से बात कर रहे हैं और अपेक्षाकृत स्वस्थ दिखाई पड़ रहे हैं.

लंबी बीमारी

ग़ौरतलब है कि सत्ता में 49 साल रहने के बाद हाल में फ़िदेल कास्त्रो ने सत्ता छोड़ने की घोषणा की थी. फ़िदेल कास्त्रो काफ़ी समय से बीमार चल रहे हैं और कुछ समय पहले उन्होंने क्यूबा की सत्ता अपने भाई राउल के हाथों में सौंप दी थी.

राउल कास्त्रो देश के रक्षा मंत्री रहे हैं और वो 1953 में क्रांति की शुरूआत से ही अपने भाई फ़िदेल कास्त्रो के साथ हैं. 81 वर्षीय कास्त्रो अपनी बीमारी के बाद लोगों के सामने कम ही नज़र आए हैं.

कास्त्रो ने क्यूबा पर इतने लंबे समय तक शासन किया है कि देश के लगभग तीन चौथाई लोग किसी और नेता को जानते ही नहीं हैं. हालाँकि अमरीका ने फ़िदेल कास्त्रो को सत्ता से बेदखल करने की काफ़ी कोशिश की है मगर फ़िदेल कास्त्रो टिके रहे और अनेक अमरीकी राष्ट्रपतियों को व्हाइट हाउस में आते और जाते देख चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+