भाजपा ने चौटाला से नाता तोड़ा

असल में हरियाणा इकाई के भाजपा नेता इनेलो के साथ गठजोड़ का पहले भी विरोध कर चुके थे। 2004 में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। उसी प्रकार इस बार फिर अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला हुआ है।
भाजपा नेता विजय गोयल के मुताबिक हरियाणा चुनाव में पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं चौटाला का अभी भी यही कहना है कि वो भाजपा के साथ हें। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई तीखी बात नहीं हुई है। इनोलो के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी साथ में चुनाव लड़नेकी मंशा जताई।


Click it and Unblock the Notifications