मलेरिया के टीके का मानव परीक्षण अगले वर्ष
वाशिंगटन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी तरह के पहले मलेरिया टीके का मानव परीक्षण अगले वर्ष के आरंभ में किए जाने की तैयारी है। एक शोधकर्ता ने कहा है कि चूहों पर प्रयोग के दौरान टीके ने बेहतर प्रभाव दिखाया है।
टीके का विकास अमेरिका, जापान और कनाडा के शोधकर्ताओं के सहयोग से किया गया है।
मलेरिया से पूरी दुनिया में हर वर्ष 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है।
वाल्टर और एलीजा हाल संस्थान के संक्रामक और प्रतिरक्षण विभाग के अध्यक्ष एलेन काउमैन ने कहा कि उनके दल ने टीके के विकास के दौरान परजीवी प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम की दो महत्वपूर्ण जीनों को नष्ट करने में सफलता हासिल की। इन दो जीनों के कारण मलेरिया मानवों के लिए घातक बन जाता है।
अमेरिका के मेरीलैंड स्थित वाल्टर रीड सैन्य शोध संस्थान में मानव परीक्षण संपन्न किए जाएंगे।
इस शोध के निष्कर्षो को अमेरिका की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने प्रकाशित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications