मुंबई हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा टला
मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई हवाईअड्डे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब दो निजी विमान एक ही समय और एक ही दिशा में उड़ान भर गए। दोनों विमानों के उड़ने में यदि थोड़े से समय का हेरफर होता तो आज बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
एक अधिकारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
डीजीसीए के इस अधिकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त होते होते टला जब दो एयर ट्राफिक कंट्रोल ने कथित रूप से एक ही समय दोनों विमानों को उड़ान भरने का संकेत जारी कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications