फ्रांस की मदद से 5 पनडुब्बियां बनाएगा ब्राजील
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एक स्थानीय अखबार ने रविवार को खबर दी कि राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा पहले ही रक्षा मंत्रालय की पनडुब्बी बनाने संबंधी परियोजना को मंजूरी दे चुके हैं।
अखबार के मुताबिक इस परियोजना के अंतर्गत ब्राजील एक परमाणु पनडुब्बी का भी निर्माण करेगा। रक्षा मंत्रालय ने अमेजन क्षेत्र में तेल भंडारों की सुरक्षा के लिए सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मियों को मिलाकर एक साझा बल गठित करने की योजना भी बनाई है। इस परियोजना से जुड़े प्रस्ताव को अब ब्रीजीलियाई संसद को सौंपा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications