दिल्ली की सड़कों पर शुक्रवार से गिरे पड़े हैं पेड़
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का दावा है कि सड़कों पर गिरे पेड़ों और शाखाओं को साफ कर लिया गया है। इसके बावजूद कई जगहों पर इस पेड़ों के गिरे पड़े रहने से सड़क पर यायातात जाम हो रहा है।
दक्षिणी दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के सामने रिंग रोड पर पेड़ की शाखाएं गिरी पड़ी हैं जो हादसे की वजह बन रही हैं।
इसी जगह पर एक मोटरसाइकिल सवार गिरी शाखाओं के बीच फंस गया जिस वजह से उसे काफी खरोंचे आईं। इसी तरह एक ऑटो भी इसके बीच फंस गया। ऑटो चालक ने कहा, "मैंने देखा कि जनकपुरी में शाखाएं गिरी पड़ी हैं जिन्हें कोई साफ नहीं कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications