मलेशिया में गणेश चतुर्थी की धूम
कुआलालंपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया के सभी हिंदू मंदिरों में रविवार को श्रद्धालुओं ने बड़ी तादाद में एकत्र होकर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया।
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार श्रद्धालुओं ने बुद्धि समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणपति को मोदक, फल और गóो चढ़ाए। भगवान विनायक की प्रतिमाएं घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों में विध्नेश्वर के रूप में स्थापित की गईं।
बहुत से मंदिरों में सुबह पूजा अर्चना और अभिषेक किया गया तथा लंगर आयोजित किए गए। विभिन्न मंदिरों में शाम को रथयात्रा भी आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications