बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,362.93 पर खुला। सुबह करीब 10.15 बजे यह तेजी बरकरार रखते हुए 15,519.46 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स शुक्रवार को 15,240.83 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बढ़त के साथ 4536.95 पर खुला और करीब इसी समय यह भी बढ़त का रुख जारी रखते हुए 4608.20 अंकों पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 4528.80 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications