स्वाइन फ्लू से 4 की मौत, मृतकों की संख्या 64 हुई (लीड-1)

स्वास्थ मंत्रालय के बयान के अनुसार स्वाइन फ्लू से कर्नाटक में दो लोगों की मौत हो गई जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में एक-एक लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कर्नाटक में 14, गुजरात में 7, तमिलनाडु में 3, दिल्ली में 2, केरल में 1 लोग अब तक फ्लू की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

बयान के अनुसार देश में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 137 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही फ्लू से पीड़ितों की संख्या 2909 हो गई।

सोमवार को तमिलनाडु में सबसे अधिक 45 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 38, महाराष्ट्र 28, केरल 10, कर्नाटक 9, कश्मीर 3, गोवा 1 मामले शामिल हैं।

सोमवार को सामने आए 137 मामले में केवल छह ने विदेश यात्रा की है।

गुजरात में 7वीं मौत :

गुजरात के राजकोट शहर में इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) से सोमवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से हुई यह सातवीं मौत है।

राजेश उगहाद की एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह मौत हुई। उसे पिछले सप्ताह के आरंभ में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और परीक्षण से उसे स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से हुई यह पहली मौत है।

मप्र में 5 नए संदिग्ध मामले :

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक युवक में नागपुर में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। साथ ही प्रदेश में पांच और नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सागर निवासी और पुणे में कार्यरत विनीश जैन के नागपुर में उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। विनीश पिछले दिनों सागर आया था और उसे इस दौरान बुखार भी आया था। वर्तमान में विनीश का नागपुर में इलाज चल रहा है।

स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के डा. सी.बी. सोलंकी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि विनीश के चार परिजनों जो सागर में रहते हैं, के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा रीवा में भी एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। इस तरह प्रदेश में संदिग्ध मरीजों की संख्या बढकर 78 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में 2 नए मामले :

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 2 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कुल स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई है।

लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आज करीब 25 से ज्यादा नमूनों की जांच के बाद 2 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाये गए हैं। स्वाइन फ्लू के ये दोनों मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं। दोनों का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है।

ढोल ने बताया कि सोमवार को 33 नए नमूने जांच के लिए आए हैं। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है।

बिहार में नया मामला नहीं :

बिहार में सोमवार को स्वाइन फ्लू का एक भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। राज्य से अब तक 10 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से एक में फ्लू की पुष्टि हुई है और दो की रिपोर्ट निगेटिव रही है। बाकी नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ़ विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध लोगों के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली भेजा गया है, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के को-आर्डिनेटर डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक एनआईसीडी द्वारा सिर्फ तीन लोगों की ही जांच रिपोर्ट भेजी गई है। बिहार में अब तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+