रमजान के दौरान कोई संघर्ष विराम नहीं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गृह मंत्री रहमान मलिक का कहना है कि पवित्र रमजान महीने में भी सुरक्षाकर्मी तालिबान के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगे।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन के मुताबिक मलिक ने रविवार को कहा, "हम संघर्ष विराम नहीं करना चाहते। तालिबान अतीत में अपने वादों पर कायम नहीं रह सके थे। हम उनके खिलाफ अभियान जारी रखेंगे।"

उधर, तालिबान ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वे रमजान के दौरान नहीं लड़ेंगे। रमजान यहां शनिवार से आरंभ हो गया।

मलिक ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सरकारी इमारतों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले की तीन कोशिशों को नाकाम कर दिया और तीन आत्मघाती हमलावर भी पकड़े गए हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि ये आत्मघाती हमलावर कब पकड़े गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+