देश में 8 महीनों में पोलियो के 236 मामले (लीड-1)
स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और रोटरी जैसी संस्थाओं की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इस वर्ष पोलियो के सर्वाधिक 181 मामले सामने आए।
रोटरी इंडिया पोलियो कमिटी के अध्यक्ष दीपक कपूर ने आईएएनएस से कहा, "पोलियो खत्म करने की दिशा में देश ने काफी हद तक सफलता पाई है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम 99 फीसदी सफल रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "इस साल के अंत तक हम पोलियो को देश से खत्म करने में सफल रहेंगे।"
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक देश भर में इस वर्ष पोलियो के 236 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 181, बिहार में 49, दिल्ली में चार तथा राजस्थान और उत्तराखंड से एक-एक मामला सामने आया है।
सिह ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में पोलियो उन्मूलन अभियान लगातार चलाए जाने के बाद भी यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा, जो चिन्ताजनक है। इधर, यूनीसेफ के एक अधिकारी ने बताया कि इन 49 मामलों में 16 मामले पी-1 से पीड़ित लोगों के हैं जो ज्यादा चिन्ताजनक है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शेष पी 3 से पीड़ित हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में वर्ष 2008 में 300 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2007 में 193 और 2006 में 61 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications