पाकिस्तान ने अभी तक प्रभावी कदम नहीं उठाया : भारत
पाकिस्तान के साथ मतभेदों को वार्ता के माध्यम से सुलझाने की भारत की इच्छा पर जोर देते हुए कृष्णा ने कहा कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता के साक्ष्य देने के बावजूद इस्लामाबाद ने अभी तक घुसपैठ रोकने और भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है।
विज्ञान भवन में भारत के 112 राजदूतों के एक तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृष्णा ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ अपने सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के इच्छुक हैं।"
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत कई बार एक सार्थक वार्ता आरंभ करने और द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक रूप में लेने की इच्छा से पाकिस्तानी नेतृत्व को अवगत करा चुका है।
कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान ने इस संबंध में किए गए अपने वादों का सम्मान नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि विदेश सचिव निरुपमा राव ने शुक्रवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक को मुंबई हमलों के बारे में नए साक्ष्यों का दस्तावेज सौंपा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications