सद्दाम समर्थक ने रची थी बगदाद हमले की साजिश, गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इराकी सेना के प्रवक्ता कासिम अट्टा ने रविवार को बताया कि पूर्व तानाशाह दिवंगत सद्दाम हुसैन की बाथ पार्टी के समर्थक अली खदीम इब्राहीम ने स्वीकार किया है कि बीते बुधवार को हए विस्फोटों की योजना उसने ही तैयार की थी।
पूछताछ के दौरान इब्राहीम ने बताया कि वह इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के दाखिल होने के बाद सीरिया भाग गया था और फिर फरवरी 2007 में लौट आया था।
उसने बताया कि बाथ पार्टी के सदस्यों ने एक महीने पहले सीरिया से उससे फोन पर कहा था कि वह बगदाद में हमले करवाए। इब्राहीम ने बताया कि बगदाद में विस्फोटक लाने के लिए उसने 10,000 डॉलर दिए थे।
उल्लेखनीय है कि विस्फोटों में 87 लोग मारे गए थे और 1,200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications