माउस क्लिक करके घर बैठे सीखेंगे संस्कृत
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, लखनऊ के प्राचार्य सर्वनारायण झा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि संस्कृत के प्रचार प्रसार और लोगों में इस भाषा को लेकर रुझान पैदा करने के लिए राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान और इसके विभिन्न परिसर ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं।
झा ने बताया कि अगले दो महीनों में पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि लोग बिना किसी गुरु(संस्कृत शिक्षक) के स्वयं ही संस्कृत सीख सकेंगे। इसमें खास बात यह है कि सीखने वाले लोगों को संस्कृत पृष्ठभूमि का होना या संस्कृत का पूर्व ज्ञान होना आवश्यक नहीं होगा।
पाठ्यक्रम की शुरुआत में पहले दैनिक क्रियाकलापों से संबंधित वाक्य सिखाये जाएंगे, जिससे कि जल्द संस्कृत सीखने में मदद मिलेगी।
झ्झा ने कहा कि आनलाइन पाठ्यक्रम में एक ऐसा वर्ग(सेगमेंट) भी होगा जिसमें प्रख्यात संस्कृत विद्वानों की किताबें उपलब्ध होंगी।
अधिकारियों के मुताबिक वेबसाइट संस्कृत भाषा के पुनरुद्धार में अहम योगदान करते हुए इसे आम जनता के बीच लोकप्रिय करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications