उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले
लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आज करीब 25 से ज्यादा नमूनों की जांच के बाद 2 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाये गए हैं। स्वाइन फ्लू के ये दोनों मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं। दोनों का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है।
ढोल ने बताया कि सोमवार को 33 नए नमूने जांच के लिए आए हैं। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है।
इससे पहले रविवार को स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया था। प्रदेश के महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आर.आर.भारती ने कहा कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों(सीएमओ) को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications