शौरी ने कहा, भाजपा नेतृत्व में परिवर्तन की जरूरत
उन्होंने कहा कि पार्टी की समस्याओं को उठाने के प्रयासों को अनुशासनहीनता करार दिया जा रहा है। शौरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने कुछ मुद्दों को उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था, जिसके बारे में उनके किसी करीबी को भी नहीं पता था लेकिन कुछ समय बाद वह पत्र मीडिया में लीक हो गया।
गत रविवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान करने वाले सुधीन्द्र कुलकर्णी, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी रहे हैं, ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता मौजूदा हालातों के ठीक होने का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को पार्टी का सिर्फ एक ही नेता संभाल सकता है वह है लालकृष्ण आडवाणी।
इधर, भाजपा हलकों में शौरी की टिप्पणी पर चुप्पी साध ली गई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शौरी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications