पेरु में सड़क हादसा, 19 मरे
लीमा, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पेरु में रविवार को यात्रियों से भरी एक बस के खड्ड में गिर जाने से तीन महिलाओं सहित 19 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा हुवानकावेलिका प्रांत के क्यूहुआस कस्बे के निकट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की वजह के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications