उपयोग में लाया गया ग्रेनेड कचरे से बरामद
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सिलीगुड़ी सब-डिविजन के पास दार्जिलिंग मोड़ पर स्थित कचराघर के पास इस ग्रेनेड को देखा।
पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) सुराजित कर पुरोकायस्थ ने आईएएनएस को बताया, "बरामद किया गया ग्रेनेड सेना का है और इसका उपयोग किया जा चुका है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार ग्रेनेड कचराघर तक कैसे पहुंचा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications