गुजरात में स्वाइन फ्लू से 7वीं मौत
राजेश उगहाद की एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह मौत हुई। उसे पिछले सप्ताह के आरंभ में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और परीक्षण से उसे स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से हुई यह पहली मौत है।
गुजरात में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 82 है, रविवार को आठ नए मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications