उड़ीसा में डायरिया से मरने वालों की संख्या 24 हुई
कालाहांडी में डायरिया का प्रकोप तीन सप्ताह पहले भानीबानीपाटाना कस्बे से शुरू हुआ था। बहुत जल्द डायरिया का प्रकोप भानीबानीपाटाना से लानजीगढ़ कस्बे तक फैल गया।
जिलाधिकारी आर. सांथागोपालन ने बताया कि यहां के लोग लंबे समय से दूषित जल का सेवन करते आ रहे हैं। साथ ही वे सफाई पर भी बहुत कम ध्यान देते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा, "अब तक डायरिया के कारण 24 लोगों की जान जा चुकी है। अब स्थिति नियंत्रण में है। पिछले 48 घंटों से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक 900 लोगों का इलाज किया जा चुका है और स्थिति पर नियंत्रण के लिए 24 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications