बाढ़ से बचने के लिए काजीरंगा पार्क से वन्यजीवों का पलायन

अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है क्योंकि बाढ़ से बचने के लिए वन्यजीव ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गति सीमा रविवार को लागू की गई।

पार्क के रेंजर धरणीधर बोड़ो ने आईएएनएस को बताया कि चालकों को गति सीमा का पालन कराने के लिए पार्क से लगे राजमार्ग पर पुलिस और वनरक्षकों को तैनात किया गया है। ऐसा करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि वन्यजीव राजमार्ग को पार कर रहे हैं।

वर्ष 2004 में तेज गति से चलने वाले ट्रकों ने राजमार्ग पार करने का प्रयास कर रहे कम से कम 50 वन्यजीवों को कुचल दिया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से मानसून की भारी वर्षा से आई बाढ़ से असम में करीब 300,000 लोग बेघर हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी राज्य में आठ विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+