राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ेगा : अहलूवालिया
अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा, "इस वर्ष राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाएगा।"
सरकार के खर्चो में भारी वृद्धि से इस वर्ष राजकोषीय घाटे में वृद्धि की आशंकाओं के संदर्भ में अहलूवालिया ने यह टिप्पणी की।
बजट में वर्ष 2009-10 के लिए राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।
अहलूवालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में योजना आयोग की पहली पूर्ण बैठक एक सितम्बर को होगी। इसमें अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications