विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और इनेलो का गठबंधन टूटा (लीड-1)
भाजपा के महासचिव व हरियाणा के प्रभारी विजय गोयल ने संवाददाताओं से चर्चा में सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमने इनेलो से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा, "यह गठबंधन हमारे कारण नहीं बल्कि सीटों के बंटवारे पर इनेलो के अड़ियल रवैये के कारण टूटा है। हरियाणा की हमारी इकाई गठबंधन को लेकर खुश नहीं थी।"
गोयल ने कहा, "इनेलो से अलग होने का फैसला पिछले दिनों शिमला में हुई तीन दिवसीय चिंतन बैठक में ही ले लिया गया था। पार्टी आलाकमान ने यहां अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा, "हमने अपनी तैयारी आंरभ कर दी है। उम्मीद है हम अच्छे उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications