इंदौर में दिनदहाड़े 7 लाख रुपये की लूट
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर जोशी नामक व्यापारी भंवरकुआं थाना अंतर्गत स्थित एक निजी बैंक से सात लाख रुपये लेकर इनोवा कार से गुमास्ता नगर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी कार को बदमाशों ने रोका और खिड़की का कांच तोड़कर रुपयों से भरा बैग और लैपटाप लेकर चंपत हो गए। यह वारदात चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई है।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन माहेश्वरी ने आईएएनएस को बताया कि लुटेरे सात लाख रुपये ले गए हैं। पुलिस व्यापारी से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications