ओबामा ने विशेष जांच दल के गठन को दी मंजूरी
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से सोमवार को अपनी वेबसाइट पर यह खबर दी है।
अखबार के अनुसार जांच दल का आधार देश की प्रमुख कानून लागू करने वाली एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ही होगी।
जांच दल में विभिन्न संघीय एजेंसियों से अधिकारी शामिल किए जाएंगे, इसमें कानून लागू करने वाली और खुफिया दोनों प्रकार की एजेंसियां शामिल होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications