बिहार में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ़ विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध लोगों के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली भेजा गया है, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में सोमवार को एक भी संदिग्ध मरीज के स्वाइन फ्लू की जांच के लिए नहीं आया।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के को-आर्डिनेटर डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक एनआईसीडी द्वारा सिर्फ तीन लोगों की ही जांच रिपोर्ट भेजी गई है। बिहार में अब तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications