भोपाल में पकड़े गए पर्चा बेचने वाले गिरोह के 14 सदस्य

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षाओं के पर्चा बेचने वाले इस गिरोह के प्रदेश में सक्रिय होने की खबर एक माह पहले ही लग गई थी। इसी आधार पर भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव और स्पेशल टास्क फोर्स के महानिरीक्षक मैिथली शरण द्वारा साइबर सेल की मदद से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोवस्त ग्वालियर और राजस्व विभाग के अंतर्गत जूनियर डाटा एंट्री आपरेटर के पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के पर्चो को बेचने के लिए इस गिरोह के सदस्यों ने पूरे प्रदेश में जाल बिछा रखा था। इतना ही नहीं यह गिरोह छह-छह लाख रुपए में परीक्षा का पर्चा देने का सौदा भी कर चुका था।

पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि इस गिरोह के सदस्यों से कई और मामले खुलने की सम्भावना है। रविवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापे मार कर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया है कि इस गिरोह के पास से जो पर्चा मिला है वह रविवार को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र से हू-ब-हू मेल खाता है। गिरोह के तार मध्य प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हुए हैं। व्यापम ने पर्चा लीक होने पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+