जमाखोरी के खिलाफ कानून का व्यापारियों ने किया विरोध
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के अध्यक्ष आंचल किंजर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम राज्य सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हमें अपने स्टॉक कम करने के लिए समय चाहिए। सरकार को हमें सुझाव देना चाहिए कि हम अतिरिक्त कोटे का क्या करें।"
पिछले सप्ताह सरकारी अधिकारियों ने रांची में कई दुकानों में छापेमारी की थी, जहां बड़ी संख्या में गैरकानूनी तरीके से अनाज व दालों की जमाखोरी की गई थी। इस दौरान एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया था जबकि पांच के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
रांची जिले के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 809 क्विं टल दाल और 100 क्विंटल मूंगफली बरामद की गई थी।
सरकार ने गत 18 अगस्त को अधिसूचना जारी कर थोक व्यापारियों के लिए अनाजों के स्टॉक की सीमा तय की थी। इसके मुताबिक कोई भी व्यापारी 1000 क्विं टल से अधिक चावल का स्टॉक नहीं रख सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications