प्रसार भारती अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं : सर्वोच्च न्यायालय
उच्च न्यायालय के 27 जुलाई के फैसले के अधिकांश हिस्से को यथावत रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि प्रसार भारती के अध्यक्ष और उनका बोर्ड मौजूदा कानूनों के अनुसार अपना कार्य जारी रख सकते हैं।
प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन की खंडपीठ ने कहा कि प्रसार भारती में कथित वित्तीय और प्रशासकीय अनियमितताओं की केंद्रीय सतर्कता आयोग की जांच जारी रहनी चाहिए।
लल्ली के वकील पूर्व महान्यायवादी सोली सोराबजी ने खुद जांच का समर्थन किया और न्यायालय से इसे जारी रखने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications