हड़ताल से ब्यूनस आयर्स बंदरगाह पर काम ठप
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार माल ढुलाई में लगे मजदूरों और क्रेन संचालकों की यूनियनों के बीच विवाद के कारण शुक्रवार से ही अर्जेटीना की राजधानी के बंदरगाह पर कार्गो टर्मिनल ठप पड़ा है।
मजदूरों की यूनियन एसयूपीए वेतन में वृद्धि और क्रेन संचालकों को मिलने वाले सभी लाभों को देने की मांग कर रही है। उन्होंने मंगलवार को एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की भी घोषणा की है।
श्रम मंत्रालय की मध्यस्थता के बावजूद मजदूरों ने हड़ताल की है। उद्योग जगत के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि हड़ताल के कारण कम से कम 12.5 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications