टोयोटा का एसयूवी फॉर्च्यूनर बाजार में (लीड-1)
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को दिल्ली में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फॉर्च्यूनर बाजार में उतारा।
18.45 लाख रुपये मूल्य पर टोयोटा फॉर्च्यूनर अब देश में उपलब्ध है। भारत में इसका सिर्फ डीजल वाला मॉडल ही उपलब्ध होगा। यह वाहन पांच रंगों-सफेद, सिल्वर, स्लेटी, काले और हल्के नीले में उपलब्ध है।
टोयोटा मोटर कारपोरेशन के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक अकीरा ओकाबे ने इस मौके पर संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2005 में 60 से ज्यादा देशों में 250,000 फॉर्च्यूनर वाहन बेचे गए।
उन्होंने कहा कि एसयूवी को बेंगलुरूके निकट बिदादी संयंत्र में एसेंबल किया जाएगा।
इस वाहन में फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, लंबी व्हीलबेस, जलवायु नियंत्रण वाली एयरकंडिशनिंग, स्टीयरिंग कंट्रोल, स्विचेज, तीन कतारों वाली सीटें और चमड़े की आंतरिक सज्जा है।
टोयोटा किर्लोस्कर के उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा, "हमें यकीन है हम करीब 52,000 वाहन (वर्तमान मॉडल्स के) और करीब 2000 फॉर्च्यूनर बेचेंगे।"
कंपनी की 2010 के अंत या जनवरी 2011 में कंपेक्ट कार बाजार में उतारने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications