स्टेफिना फर्नाडिस बनी मिस यूनिवर्स, भारत को निराशा (लीड-1)
प्रतियोगिता में एकता को खिताब नहीं मिलने पर भारतीय डिजाइनरों का कहना है कि भारतीय सुदंरी खिताब की हकदार थीं लेकिन 'खराब भाग्य' के कारण वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने से चूक गईं।
विगत कुछ वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय प्रतिभागी अंतिम 15 में भी जगह नहीं बना सकीं। डिजाइनर रितु कुमार ने आईएएनएस से कहा, "मुझे ताज्जुब हो रहा है कि एकता अंतिम 15 में भी नहीं रही। भारतीय सुंदरियां अक्सर अंतिम पांच या दस में जगह बनाने में कामयाब रहती हैं लेकिन इस बार के परिणाम ने मुझे चौंका दिया।"
एक अन्य डिजाइनर राहुल जैन ने कहा, "इस बार जरूर भेदभाव हुआ है। इस बात को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। एकता एक योग्य प्रतिभागी थीं, उनके साथ जरूर कुछ गलत हुआ।"
वहीं कई लोगों का कहना है कि एकता के छोटे बालों ने उन्हें ताज से दूर कर दिया। इससे पहले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरियां लंबे बालों के साथ हिस्सा लेती थीं। डिजाइनर लीना सिंह का कहना है कि एकता देखने में काफी सुंदर हैं लेकिन छोटे बालों ने उन्हें ताज से दूर कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications