शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 388 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 387.92 अंकों की वृद्धि के साथ 15,628.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,676.35 के ऊपरी और 15,362.93 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 122.10 अंक की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 114 अंकों की वृद्धि के साथ 4,642.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,656.30 के ऊपरी और 4,536.95 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 8.15 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 145.06 अंकों (2.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,704.38 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 182.89 अंकों (2.83 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,645.87 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं(एफएमसीजी) और पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीजी) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
रियल्टी के शेयर मूल्यों में 5.09 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्यों में 3.59 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 3.53 प्रतिशत और सीजी के शेयर मूल्यों में 3.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 2044 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 715 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications