अफगान पत्रकार की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को बंदूकधारियों ने एक अफगान पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके सहकर्मी को घायल कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वे दोनों बस में सफर कर रहे थे तभी अफगानिस्तान की सीमा से सटे खबर कबायली जिले के जमरूद के निकट उन पर यह हमला हुआ।

अफगान शमशाद टीवी चैनल के संवाददाता जैनुल्लाह हाशिम और उनका सहकर्मी अली खान पेशावर के सीमावर्ती तुर्खाम शहर से रवाना हुए थे। उन पर कार में सवार बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाईं।

स्थानीय प्रशासक फिदा बंगश ने बताया, "हाशिम मारे गए जबकि खान घायल हो गए।" हमले के कारणों के बारे में बंगश ने कुछ नहीं बताया।

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन यहां सैन्य साजो सामान और खाद्यापूर्ति ले जाने वाले वाहनों पर आतंकवादी आए दिन हमले करते हैं। पाकिस्तान में मई 2008 के बाद से 15 से ज्यादा पत्रकार मारे जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+