भाजपा-इनेलो गठबंधन टूटा
भाजपा के महासचिव व हरियाणा के प्रभारी विजय गोयल ने संवाददाताओं से चर्चा में सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का फैसला किया है। हरियाणा की भाजपा इकाई लंबे समय से राज्य में इनेलो के साथ गठबंधन का विरोध कर रही थी।
सूत्रों के मुताबिक दोनों दलों में सीटों के तालमेल को लेकर सहमति न बनने के कारण भाजपा ने यह निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications