विन्सम टेक्सटाइल की 143 करोड़ रुपये की विस्तार की योजना
विन्सम के प्रबंध निदेशक आशीष बगरोडिया ने आईएएनएस को बताया,"बैंकों से कर्ज पुनर्गठन को मंजूरी मिलने के बाद हमने कताई,रंगाई और ऊर्जा क्षेत्रों में 143 करोड़ रुपये की विस्तार योजना तैयार की है।"
बगरोडिया ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए बद्दी में कंपनी की कताई और रंगाई इकाइयों का उन्नयन किया जाएगा और विस्तार किया जाएगा।
बैंकों ने 120 करोड़ रुपये के कर्ज का पुनर्गठन करने को मंजूरी देने के अतिरिक्त 18.8 करोड़ रुपये और 7.5 करोड़ रुपये के दो नए कर्जो को भी स्वीकृति दी है। इसके साथ ही बैंकों ने 20 करोड़ रुपये की कार्यात्मक पूंजी भी मंजूर की है। कुल कर्ज 166.3 करोड़ रुपये होगा।
इसके साथ ही विन्सम ने कांगड़ा जिले में धर्मशाला के निकट 2.5 मेगावॉट का जलविद्युत संयंत्र स्थापित करने का काम भी आरंभ कर दिया है।
बागरोडिया ने कहा कि जल विद्युत परियोजना वर्ष 2010 तक पूरी हो जाएगी और जनवरी 2011 में इसका संचालन आरंभ हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications