सेंसेक्स में 388 और निफ्टी में 114 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 387.92 और निफ्टी 114 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 387.92 अंकों (2.55 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,628.75 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 114 अंकों (2.5 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,642.80 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 145.06 अंकों (2.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,704.38 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 182.89 अंकों (2.83 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,645.87 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications