बिहार में पोलियो के 49 नए मामले
पोलियो से संबेधित नए आंकड़े राष्ट्रीय पल्स पोलियो समिति-रोटरी इंटरनेशनल ने जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक देश भर में इस वर्ष पोलियो के 236 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 181, बिहार में 49, दिल्ली में चार तथा राजस्थान और उत्तराखंड से एक-एक मामला सामने आया है।
सिह ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में पोलियो उन्मूलन अभियान लगातार चलाए जाने के बाद भी यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा, जो चिन्ताजनक है। इधर, यूनीसेफ के एक अधिकारी ने बताया कि इन 49 मामलों में 16 मामले पी-1 से पीड़ित लोगों के हैं जो ज्यादा चिन्ताजनक है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शेष पी 3 से पीड़ित हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में वर्ष 2008 में 300 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2007 में 193 और 2006 में 61 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications