आंधी के 3 दिन बाद भी दिल्ली की सड़कें बदहाल (लीड-1)
एमसीडी का दावा है कि सड़कों पर गिरे पेड़ों और शाखाओं को साफ कर लिया गया है। इसके बावजूद कई जगह सड़कों पर इस पेड़ों और शाखाओं को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।
दिल्ली के महापौर कंवर सेन ने आईएएनएस से का कहा है, "हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों का बागबानी विभाग ने सर्वेक्षण किया था। जहां पेड़ों की वजह से परेशानी हो रही थी वहां सफाई की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाके अभी हो सकते हैं जहां नागरिकों को परेशानी हो रही है।"
दक्षिणी दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के सामने रिंग रोड पर पेड़ की शाखाएं गिरी पड़ी हैं जो हादसे की वजह बन रही हैं और यहां लंबा जाम भी लग रहा है।
इसी जगह पर एक मोटरसाइकिल सवार गिरी शाखाओं के बीच फंस गया जिस वजह से उसे काफी खरोंचे आईं। इसी तरह एक ऑटो भी इसके बीच फंस गया। ऑटो चालक ने कहा, "मैंने देखा कि जनकपुरी में शाखाएं गिरी पड़ी हैं जिन्हें कोई साफ नहीं कर रहा है।"
उधर, यातायात पुलिस के प्रमुख एस. एन. श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि शुक्रवार शाम 7,00 से अधिक यातायात सिग्नल खराब हो गए थे और सोमवार सुबह तक इनमें ज्यादातर बंद पड़े थे।
श्रीवास्तव ने कहा, "यातायात प्रभावित हुआ है। जहां तक बात यातायात सिग्नलों की है तो हमने सोमवार सुबह तक इनकी मरम्मत का आदेश दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications