फिदेल कास्त्रो इक्वोडोर के राष्ट्रपति से मिले
हवाना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो ने इक्वोडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरिया से मुलाकात की। सरकारी समाचार पत्र जुवेंतुद रिबेल्दे ने एक लेख में इसकी जानकारी दी है। अखबार में प्रकाशित एक चित्र में दोनों नेताओं को एक साथ दिखाया गया है।
अखबार ने कहा कि कास्त्रो और कोरिया ने दोनों देशों की वर्तमान स्थिति पर विचार विमर्श किया।
क्यूबा में प्रकाशित होने वाले एकमात्र दैनिक अखबार ने रविवार को कहा कि एक विस्तृत और गंभीर बातचीत में कोरिया द्वारा आर्थिक,शैक्षिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में आरंभ किए गए क्रांतिकारी प्रयासों पर चर्चा की गई।
अखबार ने कहा कि शुक्रवार को हुई बैठक में दोनों नेताओं ने वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मामलों और क्यूबा तथा इक्वोडोर के बीच मैत्री के बारे में भी चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को 83 वर्ष के होने वाले कास्त्रो खराब स्वास्थ्य के कारण जुलाई 2006 से सार्वजनिक जीवन से हट गए थे लेकिन वह कुछ अति महत्वपूर्ण लोगों से भेंट करते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications