रिश्तों में जलन की भावना पैदा कर सकती है फेसबुक
टोरंटो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप शादीशुदा हैं तो सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक से सावधान हो जाइए। क्षण भर में आपको किसी भी शख्स के साथ जोड़ने वाला इस नेटवर्क ने आपके वैवाहिक जीवन में जलन की भावना पैदा हो सकती है। एक नए शोध में इसका दावा किया गया है।
कनाडा में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक जितनी अधिक देर आप इस वेबसाइट पर सर्फि ग करेंगे, आपके जीवन साथ में उतनी ही अधिक जलन की भावना पैदा होगी। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि लोकप्रियता की चाहत में लोग अपनी अधिक से अधिक निजी जानकारी का खुलासा कर देते हैं।
टोरंटो के गुएल्फ विश्वविद्यालय की शोधकर्ता एमिली क्रिस्टोफाइड्स और एमी म्यूज द्वारा किए अध्ययन के निष्कर्ष में कहा गया है कि फेसबुक का इस्तेमाल रिश्तों में तनाव के कई रास्ते खोलता है। एमी म्यूज का कहना है कि लोग फेसबुक पेज पर किसी अज्ञात महिला या पुरुष के बारे में कई ऐसी बात लिख डालते हैं जो जीवन साथी में ईष्र्या की भावना पैदा करती हैं। मसलन, अगर फेसबुक पर उपलब्ध कोई महिला किसी मर्द के बारे में मासूमियत भरे अंदाज में यह लिखती है कि बीती रात आप मेरे सपने में आए तो, उस पुरुष की पत्नी के लिए यह इजहार वाकई नागवार गुजरेगा।
उनके शोध से पता चलता है कि 76 फीसदी लोग अपनी निजता और गोपनीयता को लेकर चिंतित हैं, पर किसी अज्ञात महिला या पुरुष से रिश्ता बनाने के लिए वे खुद अपनी निजता दांव पर लगा देते हैं। कई बार लोग ऐसी जानकारी भी उगल देते हैं जिसे अमूूमन वे अपनी पत्नी के साथ बांटना पसंद नहीं करते। शोध के तहत 17 से 24 वर्ष उम्र वर्ग के 343 लोगों से पूछताछ की गई।
इंडो-एशियन न्यूृज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications